एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के अंतर्गत एक युवक द्वारा 10 और 12 वर्षीय दो बालिकाओं को अपने कमरे में जबरन बंद कर उनसे छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस मामले में नाबालिक के चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। गंगोलीहाट थाना अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने आरोपी जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो  एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp