एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने गुरुवार को मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
मंदिरों में कराए जाने वाले कार्य के लिए मंदिर समिति से समन्वय बनाने को कहा गया। बैठक में मौजूद उपनिदेशक पर्यटन अतुल भंडारी ने बताया कि योजना के तहत 15 मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाना है। पहले चरण में पाताल भुवनेश्वर और हाट कालिका मंदिर में कार्य चल रहे हैं द्वितीय चरण के पांच और तीसरे चरण के आठ मंदिरों में कार्य होने हैं।