एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति के सदस्य किशन चंद ने जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं के समाधान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भदेलवाड़ा चंद्रभागा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या हल हो गई है। 

क्षेत्र में महिला शौचालय की जर्जर स्थिति को दुरुस्त कराया गया । ऐंचोली डाकघर में बुजुर्गों दिव्यांगजनों के बैठने की व्यवस्था भी हो गई है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को समस्या समाधान का एक बेहतरीन मंच उपलब्ध हुआ है।



Share on Facebook Share on WhatsApp