एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में देवलथल-कनालीछीना सड़क पर पटगाड़ी के पास चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह सामंत, निवासी ख्वातड़ी का उपचार के दौरान निधन हो गया।

हादसे के बाद घायल जितेंद्र सिंह सामंत को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता दिनेश सिंह सामंत का भी करीब चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। अपने पीछे वह मां, दादी, एक बहन और एक भाई को छोड़ गए हैं। 

उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जितेंद्र सिंह सामंत अपने मिलनसार और सौम्य स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता  प्रदान करने की मांग की है।

----------



Share on Facebook Share on WhatsApp