एन आई एन,

पिथौरागढ़। में हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन दौड़ 24 और 25 अक्टूबर को होगी। दौड़ की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आज संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि दौड़ ज्योलीकांग से प्रारंभ होगी। दौड़ 70, 42 , 21 ,10 और 5 किलोमीटर, कुल पांच श्रेणी में कराई जाएगी  

जिसमें लगभग 1000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मैराथन मार्ग को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह दौड़ जिले को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण होगी। बैठक में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेएस चुफाल, उपनिवेशन पर्यटन अतुल भंडारी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp