एन आई एन,
पिथौरागढ़। में भारी बारिश के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर महरखोला की चाहरदीवारी आज सुबह ध्वस्त हो गई। दीवार गिरने से हुए भूस्खलन से एक विशाल पेड़ खतरे में आ गया है।
पेड के ठीक नीचे कई मकान बने हुए हैं। पेड गिरने पर इन मकानों को नुकसान की आशंका है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा ने महरखोला पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को सौंपी।