एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच विधायक फकीर राम टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष हेमवती पंत और तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों से करीब तीन घंटे तक बातचीत की। उन्होंने आंदोलनकारियों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक तीनों मांगों पर धरातल पर काम शुरू नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा 

व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि बेरीनाग के लोग लंबे समय से सड़क, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं की मांग कर रहे है, लेकिन इन मुद्दों पर आज तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तीनों मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर आरजी गोस्वामी, चन्द्र सिंह कठायत, गणेश सिंह रावत, देवेंद्र कालाकोटी, अमित पाठक, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp