एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को धारचूला ब्लॉक सभागार में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लखपति दीदी योजना केवल योजना नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनके आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी , प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल, महामंत्री गीता ,मंडल अध्यक्ष गंगोत्री रावत, लक्ष्मी जोशी, गीता, लक्ष्मी परमार , बेला शर्मा आदि मौजूद रही।