एन आई एन,

पिथौरागढ़। गुरु पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को नगर निगम पंतजलि योग केंद्र में भव्य हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। सदस्यों ने सभी के कल्याण की कामना की। योग प्रशिक्षक विपिन चन्द्र जोशी ने यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। 

हवन संपन्न कराते हुए पं.तारा सिंह ने कहा, यज्ञ से आत्मिक शांति के साथ साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।इस अवसर पर डा.एसपी सौन,सुशीला खर्कवाल, शोभा गुप्ता, हेम जोशी, चन्द्र शेखर पांडेय, भीम सिंह धामी, मानसिंह सामंत, जानकी कोटिया,ममता,ऊषा धामी,घनश्याम जोशी, जानकी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp