एन आई एन,
पिथौरागढ़। कोतवाली के उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने सिल्थाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक नाबालिक को मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा। नाबालिक हेलमेट भी नहीं पहने हुए था।
दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि नाबालिक के पास में न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन के दस्तावेज। पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ 37500 का चालान किया और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।