एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्राइमरी पाठशाला नाबी में कार्यरत भोजन माता जीवंती देवी उम्र 47 वर्ष का निधन हो गया है। उन्होंने देहरादून में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि वे किडनी की समस्या से जूझ रही थी। भोजन माता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष जानकी भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष माया थापा ने भोजन माता के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।

संगठन के संरक्षक सुशील खत्री ,दीपा पांडे,  रेनू , कौशल्या, कलावती, देवकी, प्रभा, मीना, पुष्पा आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp