एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर की विदेशी मदिरा की दुकान के निकट आज एक विशाल पेड़ गिरकर ब्यूटी पार्लर की छत पर आ गया, जिससे आसपास की दुकानों और लोगों के लिए खतरा खड़ा हो गया।
सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पेड़ को काटकर सुरक्षित रूप से हटा लिया। इससे दुकानों पर मंडरा रहा खतरा टल गया। लोगों ने फायर सर्विस टीम का आभार जताया।