एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग नगर के साधना इंटर कॉलेज के छात्र भगवान सिंह मेहरा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है। मूल रूप से दौलीगाड के रहने वाले भगवान ने वर्ष 2025 में 94% अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

इसी वर्ष उनके पिता गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे उनकी नौकरी भी चली गई। आर्थिक चुनौती के बाद भी भगवान अपने लक्ष्य से नहीं डिगे। भगवान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता त्रिलोक सिंह मेहरा, माता गोदावरी देवी, शिक्षकों को दिया । उनकी सफलता पर साधना इंटर कॉलेज परिवार और क्षेत्र के तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।