एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क की हालत सुधारने ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने, मिनी स्टेडियम का निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग आज दूसरे दिन भी शहीद चौक पर धरने पर डटे रहे।
मंगलवार को खुशाल सिंह कार्की, मुन्नी पंत, धना डांगी, गीता मेहरा , गंगा सिंह सामंत के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने धरना दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर पहुंचकर तमाम लोगों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।