एन आई एन,

पिथौरागढ़ । थल मुनस्यारी मोटर मार्ग में तेजम के समीप एक कार बिती रात्रि गहरी खाई में जा गिरी। घटना मोकरम गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही नाचनी थाने के प्रभारी मंगल सिंह के नेतृत्व में फोर्स मौके पर रवाना हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार में केवल चालक था जो स्वयं खाई से बाहर सड़क तक आ गया। और घर भी पहुंच गया, उन्होंने बताया उसकी  स्थिति सामान्य है।



Share on Facebook Share on WhatsApp