एन आई एन,

पिथौरागढ़। होली पर्व के दौरान बेरीनाग नगर में संदेह  के आधार पर विशाल गुप्ता और बालम सिंह की दुकानों से लिए गए मावे के नमूने जांच में फेल हो गए। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह की न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया।

अपर जिला अधिकारी ने मामले को सुनने के बाद दोनों व्यापारियों पर 25-25 हजार रुपए का अर्थ दंड लगाया। असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा ने बताया कि विभाग खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए नियमित चैकिंग अभियान चला रहा है। संदेह होने पर खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp