एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा के निर्देश पर आज आयुष ग्राम मजिरकांडा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा बृजवासी भट्ट ने 55 मरीजों का उपचार किया।

लोगों की एमसीडी स्क्रीनिंग की गई और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। योग अनुदेशक बबीता और नीरज जोशी ने शिविर में आए लोगों को योग का महत्व बताया।