एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुनस्यारी थाना अध्यक्ष अनिल आर्या, चौकी प्रभारी मदकोट योगेश कुमार ने आज बौना गांव पहुंचकर चार नाली क्षेत्र में लगाई गई भांग की खेती को नष्ट कराया।
इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों से भविष्य में भांग की खेती न करने को कहा गया।