पिथौरागढ़। अस्कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली प्रभारी रविंद्र यादव ने आज चेकिंग के दौरान सुमित कुमार निवासी धर्मशाला देवल को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
ओगला चौकी प्रभारी नीरज चौहान ने दिनेश सिंह धामी और योगेंद्र सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवेंद्र सिंह और मनोहर सिंह को अपने परिजनों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।