एन आई एन,
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने गौ सेवा आह्वान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिये जाने की मांग उठाई।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन भेजने वालों में जिला सचिव मदन राम, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह मेहता, कुमाऊँ मंडल प्रभारी शेर सिंह धामी, प्रदेश समागम समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रभारी पवन नाथ बजरंगी आदि शामिल रहे।