एन आई एन,
पिथौरागढ़। गौडीहाट की होनहार बॉक्सर आरती धारियाल के रोमानिया में गोल्ड मेडल जीतने पर आज यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत ने गौडीहाट में आम पार्टी का आयोजन किया। इसमें मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रकार के आम का स्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरती ने अपनी प्रतिभा से पूरे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर गौरवान्वित किया है।

इसी क्षेत्र की बालिकाएं निकिता चंद और खुशी चंद भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर चुकी है। उन्होंने बॉक्सरों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भूपाल चंद, कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता खीमराज जोशी, सदानंद भट्ट, पूरन धारियाल, मोहन धारियाल, मनोज भट्ट, नवीन जोशी, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।