एन आई एन,
पिथौरागढ़। कुमडार में आयोजित महाशिवपुराण कथा के विश्राम दिवस पर आज रामलीला कमेटी वड्डा के द्वारा अध्यक्ष कुंडल गिरी के नेतृत्व में शिव परिवार की आकर्षक झांकी निकाली।
झांकी आयोजन में रामलीला कमेटी के निदेशक प्रवीण बिष्ट, संदीप गिरी, हेमंत चौहान, ललित बिष्ट, नवीन खर्कवाल, गुलाब सिंह, योगेश महर आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के लोगों में सभी बाल कलाकारों का आभार जताया।