एन आई एन,

पिथौरागढ़। मदकोट क्षेत्र के अंतर्गत शिलिंग गांव में सांप के काट लेने से बालिका भावना का निधन हो गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिक्रम दानू ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। 

उन्होंने जिलाधिकारी और प्रभावी वनाधिकारी से पीड़ित परिवार को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिये जाए जाने की मांग की है। उन्होंने सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग भी उठाई हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp