एन आई एन,

पिथौरागढ़। थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने ईश्वर सिंह निवासी दुर्लेख, रमेश चंद्र  जोशी निवासी भुकुंडा, संजय सिंह निवासी अलगडा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। 

तीनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे पुष्कर सिंह निवासी भाटकोट, गोपाल सिंह निवासी ऐंचोली को भी गिरफ्तार किया गया है। डीडीहाट कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह ने क्षेत्र में अवैध शराब के साथ ढाबा संचालक बलवीर सिंह को गिरफ्तार किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp