एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर 140 लखपति बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मुख्य कल्पना देवलाल ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह, कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष पुष्पा सौन, सहसंयोजक गोदावरी बोरा, जिला महामंत्री गीता अधिकारी, मीडिया सहसंयोजक रेनू शर्मा, चंद्रकला सौन आदि मौजूद रही।



Share on Facebook Share on WhatsApp