एन आई एन,

पिथौरागढ़। विकसित वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को युवा वॉलिंटियर्स के साथ वर्चुअल संवाद किया। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थिति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में माय भारत कार्यक्रम से जुड़े युवाओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और देश के विभिन्न राज्य के युवाओं द्वारा साझा किए गए अनुभव से प्रेरणा ली। 

इस अवसर पर युवा भारत कार्यक्रम के उपनिदेशक शैलेश भट्ट ने बताया कि जिले के 18 युवा माई भारत कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि विकसित वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के तहत अब तक दो दल जिले के सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। कार्यक्रम में देश के 245 जिलों के 5000 से अधिक युवा शामिल हुए।



Share on Facebook Share on WhatsApp