एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वाधान में 27 वां कारगिल विजय दिवस डीडीहाट में धूमधाम से मनाया गया। सेना की टुकडी ने कारगिल शहीदों को गॉड ऑफ़ ऑनर दिया। स्कूली छात्र छात्राओं और डाइट के प्रशिक्षकों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी थी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि, तहसीलदार विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया।