एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 1672 मरीजों ने उपचार कराया। शिविर में 62 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच की सेवाएं दी गई। 31 लोगों की नसबंदी की गई।

शिविर को संपन्न कराने में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ,नोडल अधिकारी डॉ. राशिद खान सहित तमाम लोगों ने सहयोग दिया।