एन आई एन,
पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुल सचिव आज एलएसएम कैंपस पहुंचे। छात्र नेता मुकेश कुमार ने परिसर की तमाम समस्या उनके समक्ष रखी।
उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों के पदों में कटौती, गणित, शिक्षा शास्त्र में नियमित शिक्षक उपलब्ध न होने, भौतिक विज्ञान में मात्र एक शिक्षक होने, प्रयोगशाला में कर्मचारियों की कमी जैसे तमाम मामले उनके सामने रखें और उनके समाधान की मांग की। कुलसचिव ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।