एन आई एन,

पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन, शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर आज मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत से मिला। शिक्षकों ने निर्धारित सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को चयन और प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने की मांग की। 

जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्रदान करने की मांग भी उठाई गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मांगों का परीक्षण कर जल्दी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रांतीय सलाहकार एडवोकेट गिरीश प्रसाद, अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बीआर कोहली, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, आय व्यय निरीक्षक देव लोहिया,  देवेंद्र टम्टा, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp