एन आई एन,

पिथौरागढ़ । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष बिजेन्द्र लुंठी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च में शामिल शिक्षक और कर्मचारियों ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 

कैंडल मार्च में राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण रावल, प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के एस अधिकारी सहित तमाम लोग शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp