एन आई एन,
चंपावत ज़िले के खेतीखान मोटर मार्ग में ललुवापानी के पास स्कूटी हादसे में एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मादली गांव का रहने वाला 25 वर्षीय सनी पांडेय ललुवापानी गया था ,मार्ग में उसकी स्कूटी 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना के वक्त उसे कोई बाहरी चोट नहीं आई और वह अस्पताल न जा कर घर आ गया। घर जाने के 2 घंटे बाद उसे तकलीफ शुरू हुई। तब परिजन उसे अस्पताल ले गए रात्रि 10:00 बजे उसने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सिर में अंदरूनी चोट होने के कारण उसकी मौत हुई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।