एन आई एन,

पिथौरागढ़। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आज अध्यक्ष दयानंद भट्ट की अगुवाई में नए सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल का स्वागत किया। इस दौरान सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने, मरीजों के लिए बाहर की दवाई न लिखे जाने,

जिले में ट्रामा सेंटर खोले जाने सहित तमाम मांगे सीएमओ के समक्ष रखी। सीएमओ ने इन मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह खनका, गिरधर सिंह बिष्ट, गोविंद उपाध्याय, रमेश सिंह, लक्ष्मी दत्त शर्मा, किशन सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp