एन आई एन,

पिथौरागढ़। शुक्रवार को मुनस्यारी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लोग 10 घंटे तक इंतजार में बैठे रहे। मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। अल्ट्रासाउंड के लिए आज बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं भी पहुंची थी। 

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में सीमांत क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगले माह व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुनस्यारी में अल्ट्रासाउंड शिविर जल्द लगाये जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp