एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगांई ने आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

स्वजल के परियोजना प्रबंधक को बिना तैयारी के बैठक में आने पर जिलाधिकारी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस तरह की गंभीर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।



Share on Facebook Share on WhatsApp