एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दृष्टि से जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रोन संचालन और उपयोग की जानकारी दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दूरसंचार निरीक्षक प्रदीप कुमार ने आज अधिकारी कर्मचारियों को ड्रोन संचालन की बारीकियां सिखाई।