एन आई एन,
पिथौरागढ़। चैक बाउंस मामले के एक वारंटी रोहित राज को आज उप निरीक्षक भुवन आर्या ने गिरफ्तार कर लिया। रोहित राज के खिलाफ न्यायालय में मामला लंबित है।

सम्मन भेजे जाने के बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। धारचूला में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे सूरज सिंह धामी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिलेभर में नियमों का उल्लंघन करने पर 85 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।