एन आई एन,
पिथौरागढ़। हाल ही में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली काजल फर्सवाण का आज अपने गांव चौना भदेली पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।

गांव के लोग फूल मालाओं के साथ उन्हें घर तक ले गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि काजल ने अपनी प्रतिभा से गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। ग्रामीणों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।