एन आई एन,

पिथौरागढ़। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन बेरीनाग में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की समस्या पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में पर्यवेक्षक रमेश सिंह रावत, तारा सिंह सोराड़ी की देखरेख में चुनाव कराए गए। 

लाल सिंह डसीला को अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद को महामंत्री ,ललित वर्मा को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र चन्याल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप बेरी को संयुक्त सचिव चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कोठारी, कोषाध्यक्ष मनोज शाह मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मण सिंह डसीला और जगदीश नियोलिया ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp