एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली के नवनियुक्त कोतवाल एके सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने टैक्सी यूनियन, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि नियमों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । 

उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किए जाने के बाद टैक्सी चालकों को पुलिस पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वह हर वक्त उपलब्ध रहेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp