एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज डीडीहाट कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की विवेचना का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने व्यापार मंडल , टैक्सी यूनियन, ग्राम प्रहरी, स्थानीय नागरिकों के साथ गोष्ठी की और लोगों से सुझाव और शिकायतें सुनी।

उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। उन्होंने थाना दिवस में लोगों से कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर पुलिस संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश मलिक, प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp