एन आई एन,
पिथौरागढ़। नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस को गुरुवार को एक सफलता मिली। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने आजम अंसारी निवासी लिंठयुडा को 3.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
आजम ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बरेली से खरीद कर लाया था। वह खुद भी इसका आदि है और दूसरों को भी बेचता है। पुलिस नेटवर्क का पता लगा रही है।