एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलेश जोशी ने वाहन चेकिंग के दौरान सुजल थापा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।

वाहन को सीज कर दिया गया है। कोतवाली परिसर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे भूपेंद्र सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपनिरीक्षक आनंद गिरि ने वाहन चालक जगदीश कन्याल को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। जिले भर में यातायात नियम और शराब पीकर उत्पात

करने वाले 74 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp