एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 18 वें आंठू महोत्सव आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। रामलीला प्रबंध कार्यकारिणी समिति और आंठू महोत्सव समिति की एक बैठक भूपेंद्र सिंह माहरा की अध्यक्षता में रामलीला मैदान में संपन्न हुई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव में प्रस्तुततियां देने वाले सांस्कृतिक दलों से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां देने का अपील की गई। बैठक में हेमराज बिष्ट, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, अशोक पाटनी, उमेश जोशी, दीपक गुप्ता, आशीष पुनेठा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।