एन आई एन,

पिथौरागढ़। एक युवा बाइक सवार को शराब के नशे में सड़क पर स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया। वाहन चालक ने नंबर प्लेट फोल्ड की हुई थी। गाड़ी का रंग भी बदला था। 

तमाम नियमों का उल्लंघन कर रहे इस बाइक चालक सुजल थापा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर ₹32000 चालान की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि स्टंट करने वालों को छोड़ नहीं जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp