एन आई एन,

पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए एक और अवसर दिया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि छठी कक्षा में फुटबॉल खेल में कुछ सीटें रिक्त है, इसके लिए तीन और चार अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया होगी।

उन्होंने कहा कि प्रवेश आवेदन पत्र मौके पर ही दिए जाएंगे। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने साथ स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पांचवी कक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp