एन आई एन,
पिथौरागढ़। निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार ने आज छात्रों के साथ परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्रों ने कहा कि 48 घंटे के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
मुकेश ने कहा कि बीए छठे सेमेस्टर के परिणाम वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। बैक पेपर के परिणाम अपडेट नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। एक ही तिथि पर दो परीक्षाएं होने से विश्वविद्यालय की परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का नया कार्यक्रम अब तक जारी नहीं किया गया है। इन समस्याओं से छात्र-छात्राएं खासे परेशान हैं।