एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी नगर में पेट्रोल पंप के निकट गधेरे में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप भारतीय जनता पार्टी ने लगाया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अवैध अतिक्रमण की जांच कर अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल द्विवेदी, बबलू लोहनी, चंदन सिंह आदि शामिल रहे।