एन आई एन,
पिथौरागढ़। गोवंश का उपयोग करने के बाद उसे सड़कों पर छोड़ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज मुनस्यारी के विभिन्न संगठनों के लोगों ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सड़कों पर आवारा घूमने वाले गोवंश से दुर्घटनाएं बढ़ रही है, किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है।
जानवर खुद भी असुरक्षित जीवन जी रहे हैं। ज्ञापन में बेसहारा घूमने वाले जानवरों को गौशाला पहुचाने और उन्हें सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।