एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की 55 वीं वाहिनी में चल रही अंतर क्षेत्रक बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता अल्मोड़ा की टीम ने जीत ली।
बुधवार को वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर 11वीं वाहिनी के कमांडेंट अतुल कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार रमन सहित अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।